रेगिस्तान का जिक्र होते ही अक्सर लोगों को राजस्थान की याद आ जाती है, लेकिन सिर्फ राजस्थान ही नहीं, बल्कि गुजरात के कच्छ में भी रेगिस्तान हैं, हालांकि यह सफेद रेगिस्तान रेत का नहीं, बल्कि नमक का है। गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला हुआ दुनिया का यह सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है जो ‘रण ऑफ कच्छ’ के नाम से मशहूर है। दरअसल कच्छ एक द्वीप है जो भारत की मुख्यभूमि से अलग है। कच्छ और मुख्यभूमि के बीच समुद्र का छोटा सा हिस्सा आता है जो बारिश के मौसम के बाद पूरी तरह से सूख जाता है और फिर यहां चारों तरफ दिखती है सफेद जमीन, जो नमक होता है। इसे ही कच्छ का रण कहते हैं।
गुजरात आने के बाद अनोखे अनुभव के लिए द ग्रेट रण ऑफ कच्छ की सैर अवश्य करें। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्छ संस्कृति, कला और परंपराओं का गण है। यहां आपको एक नहीं बल्कि कई तरह की कलाओं और समुदाय के लोगों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यहां का रण उत्सव पूरी दुनिया में मशहूर है। हर वर्ष नवंबर से फरवरी के बीच रण महोत्सव मनाया जाता है। यह उत्सव धोरडो नामक गांव में होता है। रण उत्सव में कला, संस्कृति, संगीत का अनोखा संगम दिखेगा। इस उत्सव में देश ही नहीं दुनिया भर से लोग हिस्सा लेने आते हैं। नमक के इस रेगिस्तान में आप ऊंट की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। द ग्रेट रण ऑफ कच्छ का उत्सव तो वर्ल्ड फेमस है ही इसके अलावा आप यहां कि कुछ खास खास जगहों की सैर भी कर सकते हैं।
रण ऑफ कच्छ एक विशाल क्षेत्र है, इसके एक तरफ राजस्थान का थार रेगिस्तान है और दूसरी तरफ पाकिस्तान का सिंध प्रॉविन्स है। ग्रेट रण ऑफ कच्छ, लिटिल रण ऑफ कच्छ और बन्नी ग्रासलैंड, तीनों मिलकर 30 हजार स्क्वायर किमी से भी ज्यादा का एरिया कवर करते हैं। रन ऑफ कच्छ का अधिकांश भाग गुजरात में है, जबकि कुछ भाग पाकिस्तान में है। इस व्हाइट डेजर्ट की खास बात ये है कि मानसून के आते ही गर्मियों के बाद कच्छ की खाड़ी का पानी इस रेगिस्तान में आ जाता है, जो सफेद रण एक विशाल समुद्र की तरह दिखाई देता है। वाकई नमक के इस रेगिस्तान को देखना जितना अद्भुत है इसके बनने की कहानी और भी दिलचस्प है। जुलाई से लेकर अक्टूबर-नवंबर तक कच्छ के महान रण का ये हिस्सा एक समुद्र जैसा प्रतीत होता है।
अगर आप भी अपने दोस्तों या परिवार के साथ वेकेशंस पर कहीं घूमने का प्लान बना रहें हैं तो, प्लानिंग और बुकिंग्स के लिए हमसे संपर्क करें – www.theholidaysclubs.com